{"_id":"6738f69fe09a59134e05ce3c","slug":"crpf-got-337-soldiers-amethi-news-c-96-1-ame1002-129566-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीआरपीएफ को मिले 337 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीआरपीएफ को मिले 337 जवान
Sun, 17 Nov 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में परेड करते नवआरक्षी जवान।
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीएआरपीएफ सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे 337 जवान शनिवार को पास आउट हो गए। इसको लेकर भव्य पास आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पास आउट हुए जवानों ने कदम ताल कर परेड का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके बाद सौगंध खाकर देश की सुरक्षा के लिए डटे रहने की शपथ ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
भादर के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक व सेंटर के प्राचार्य रास बिहारी सिंह ने नव आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि जवान देश की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध रहें। देश की रक्षा सर्वोपरि है। देश की रक्षा के लिए सब कुछ त्यागकर बलिदान भी होना पड़े तो हंसते हुए हो जाना है। इसके बाद प्रशिक्षण केंद्र में 14वें (ए) बैच की दीक्षांत परेड में शामिल 337 नव आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
देश के विभिन्न प्रांतों के 337 नव आरक्षियों का प्रशिक्षण 16 अक्तूबर 2023 को प्रारंभ हुआ था। 11 माह 23 दिन के कठिन प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, युद्ध अवरोध, निहत्थी लड़ाई, राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेना, प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने सहित विभिन्न बाधाओं को पार करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। पास आउट हुए जवानों को देश के अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग दी गई। शपथ ग्रहण के पूर्व नव आरक्षियों ने परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। शपथ ग्रहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिस में आरक्षियों ने पंजाब का भांगड़ा, आसाम का बिहू आदि नृत्यों के अलावा रण कौशल का करतब दिखाया।
विज्ञापन
इनसेट
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में आरक्षी प्रशांत त्रिवेदी को ऑल राउंडर बेस्ट का अवार्ड, आरक्षी परमार गजेंद्र सिंह को बेस्ट इन आउटडोर, आरक्षी रोशन कुमार ठाकुर को बेस्ट इनडोर, शैलेश कुमार को बेस्ट इन वेपन हैंडलिंग, आरक्षी जी. रविपाल को बेस्ट इन ड्रिल, आरक्षी शिव आरान को बेस्ट इन फिजिकल ट्रेनिंग की ट्राॅफी मुख्य अतिथि ने दी। इसी प्रकार आरक्षी पटेल अविराज को बेस्ट फायरर, आरक्षी मुकेश सिंह को बेस्ट इन बीओएसी, आरक्षी चिपुरु प्रशांत को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन की ट्राॅफी मिली। उपनिरीक्षक परसराम, गंगाराम व राजेश सदाशिव पाटिल को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक की ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कमाडेंट अमित सिंह, आरटीसी कमांडेंट आनंद सिंह, परेड कमांडर दीपक सिंह, उप कमांडेंट पुष्कर सिंह बदवाल, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक पटेल, निरीक्षक दुर्गेश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना रामगंज अजयेंद्र पटेल, थानाध्यक्ष पीपरपुर रामराज कुशवाहा के अलावा सीआरपीएफ के अफसर, जवान आदि मौजूद रहे।