फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowd swarms the OPD; patients wait while sitting on the floor.

Amethi News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर किया इंतजार

Tue, 14 Jul 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crowd swarms the OPD; patients wait while sitting on the floor.
मे​डिकल कॉलेज में मरीज का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
तिलोई। बढ़ती उमस और गर्मी के बीच सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतीक्षालय की सभी कुर्सियां भरने के बाद मरीजों और तीमारदारों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण केंद्र के बाहर भी देर तक लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



सुबह नौ बजे ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटर के सामने मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में लाइन गैलरी तक पहुंच गई। हाथों में परचा लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मेडिसिन विभाग के बाहर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। चेस्ट एवं टीबी, ऑर्थोपेडिक और सर्जरी विभाग के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन



प्रतीक्षालय की सभी कुर्सियां भरने के बाद कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फर्श पर बैठ गए। जामों निवासी रामकृपाल ने बताया कि वह सुबह से कक्ष संख्या पांच के बाहर कतार में लगे थे, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया। उनका आरोप था कि बाद में पहुंचे कुछ लोगों को पहले भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनगांव निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि लंबे इंतजार के कारण उन्हें गैलरी में फर्श पर बैठना पड़ा। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच चिकित्सक निर्धारित समय के बाद भी मरीजों का उपचार करते रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। उपलब्ध संसाधनों से सभी का उपचार कराया जा रहा है और स्टाफ बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सीएमएस डॉ. आजम खां ने बताया कि इन दिनों भर्ती होने वाले करीब 100 मरीजों में आधे से अधिक डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने, ताजा भोजन करने तथा बासी और दूषित खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी।




1290 मरीज पहुंचे, मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक भीड़
सोमवार को ओपीडी में 1290 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 548 मरीज मेडिसिन, 268 ऑर्थोपेडिक, 219 चेस्ट एवं टीबी और 266 मरीज सर्जरी विभाग के रहे। नेत्र, नाक-कान-गला विभाग में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed