{"_id":"6a9722a056e51bbfa8027724","slug":"crowd-of-patients-surges-at-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1002-174724-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
. जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के बीच जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी में 1152 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी और इमरजेंसी में दिनभर दबाव बना रहा। वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से अधिकांश बेड भर गए।
अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 682 मरीज बुखार, 80 खांसी और 90 जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा 102 मरीज हड्डी रोग तथा 62 मरीज चर्म रोग से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए आए। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गई थीं। परचा बनवाने के बाद मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श के लिए भी इंतजार करना पड़ा।
डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद रक्त परीक्षण की सलाह मिलने पर मरीजों की भीड़ पैथोलॉजी विभाग में भी दिखाई दी। सैंपल देने और रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। इमरजेंसी विभाग में भी दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
गौरीपुर निवासी राशि कल्पना ने बताया कि पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। विशुनदासपुर निवासी आरती निर्मला देवी ने कहा कि रक्त जांच के लिए सैंपल देने में भी समय लगा। राजगढ़ निवासी ममता पाल के अनुसार अस्पताल के लगभग सभी विभागों में मरीजों की कतारें लगी थीं। कटरा लालगंगा निवासी सबीना बानो ने बताया कि पंजीकरण से लेकर जांच और इलाज तक हर चरण में प्रतीक्षा करनी पड़ी। माधवपुर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण वार्डों में भी बेड भर गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या के अनुरूप ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा उपलब्ध बेड के अनुसार मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।