{"_id":"68f291de1b2b83532c0296b8","slug":"crowd-of-farmers-gathered-at-iffco-center-amethi-news-c-96-1-ame1008-150599-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इफको केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इफको केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़
Sat, 18 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की लंबी कतार। -संवाद
अमेठी सिटी। खाद के लिए इफको केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। समितियों पर डीएपी नहीं होने से इफको केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। गौरीगंज इफको सेंटर पर शुक्रवार भोर पांच बजे से लाइन में लगने की बात किसानों ने बताई।
इस समय आलू संग दलहन और तिलहन फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। कई समितियों संग कई इफको केंद्रों पर खाद नहीं है। गौरीगंज इफको केंद्र पर शुक्रवार को 400 से अधिक किसानों की लंबी कतार दिखी। पुलिस की निगरानी में किसानों को खाद वितरित की जा रही थी। राजकुमार ने बताया कि वह भोर पांच बजे से लाइन में लग गए थे, लेकिन उनके आने के पहले ही यहां लाइन लगी थी। कई दिनों से खाद के लिए परेशान हैं।
समिति पर खाद नहीं मिल रही है। 11 बजे नंबर आया। हरीलाल ने बताया कि मटर, सरसों, आलू की बोआई करनी है। सुबह से लाइन लगाने के बाद मुश्किल से दो बोरी डीएपी मिल पाई है। मालती देवी ने बताया दो बोरी खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगी हैं। किसान आशुतोष ने बताया कि कई दिनों से वह केंद्र का चक्कर काट रहे थे। भीड़ अधिक होने से पांच घंटे बाद नंबर आया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त डीएपी व एनपीके का स्टॉक है। पहली खेप में समितियों पर एनपीके भेजी गई थी। समितियों में जहां से मांग आ रही है, वहां खाद भेजी जा रही है। बताया कि प्राइवेट कंपनी की 12280 क्विंटल यूरिया रैक गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम तक पहुंच जाएगी। इसमें से 2450 क्विंटल यूरिया समितियों को दी जाएगी।