फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cross checking of enrollment in council schools

Amethi News: परिषदीय स्कूलों में हुए नामांकन की क्रॉस चेकिंग

Mon, 12 Aug 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cross checking of enrollment in council schools
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों परिषदीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की तादाद की जांच करा रहा है। इसके लिए मानव संपदा पर दर्ज छात्र संख्या और स्कूलों के रजिस्ट्ररों में लिखे बच्चों के नामों का मिलान किया जा रहा है। कई जिम्मेदार मानव संपदा पोर्टल पर छात्र संख्या दर्ज करने में घोर लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। संबंधित जिम्मेदारों से फोन के जरिए डाटा मिला करने की कोशिश भी जारी है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1570 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर उठाने के साथ छात्रों की संख्या बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से शुरू अभियान के तहत अब तक परिषदीय स्कूलों में प्राप्त ऑफलाइन सूचना के आधार पर 26,772 बच्चों का प्रवेश हुआ, जबकि पोर्टल पर 23,448 बच्चों का नामांकन प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में 32,608 बच्चे पास आउट हुए हैं। शिक्षकों ने अभियान के तहत हुए नामांकन की संख्या को स्कूलों की मानव संपदा पोर्टल पर अंकित किया। साथ ही बीएसए कार्यालय को सूची भेजी गई। सूची और पोर्टल पर अंतर की आशंका पर विभाग इस बार में हुए नामांकन संख्या की क्राॅस जांच करा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार मिलान में कुछ संख्या में अंतर सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाेन करके कर्मचारी कर रहे मिलान
स्कूलों में हुए नामांकन संख्या को लेकर बीएसए ऑफिस से कर्मचारी पोर्टल के आधार पर सूची के नए छात्रों की संख्या का मिलान कर रहे हैं। कर्मचारी फोन करके पूछ रहे हैं कि गत शैक्षिक सत्र में कितने छात्र थे और इस बार कितने नए छात्रों का नामांकन हुआ है।

समायोजन से पहले छात्र संख्या की गणना
शिक्षक, अफसरों के अनुसार आने वाले समय में स्कूलों में समायोजन का कार्य होगा। इससे पहले स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या की सत्यता की जांच की जा रही है। कभी कहीं स्कूल में समायोजन से बचाने को छात्र-छात्राओं की संख्या में खेल तो नहीं किया गया।


- छात्र संख्या का कर रहे मिलान
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत इस साल हुए नामांकन की संख्या पोर्टल व कार्यालय आई स्कूलों की छात्र संख्या की सूची का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed