फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crops submerged in water for a week

Amethi News: एक सप्ताह से पानी में डूबी फसल

Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged in water for a week
 जायस के मट्टन नाला के उफान से फसलें हुई जलमग्न। -संवाद
जायस। बारिश थमने के बाद भी मट्टन नाले का जलस्तर कम नहीं होने से क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खरौली, ओदारी, मवई आलमपुर और बेहटा समेत कई गांवों में 300 बीघा से अधिक फसल एक सप्ताह से पानी में डूबी है। खेतों में लगातार जलभराव रहने से धान समेत अन्य फसलों के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से जलभराव के कारण फसलें खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते नाले की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था करा दी जाती तो किसानों को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन



जलभराव से बब्बन सिंह, राजेंद्र, सुरेश, गोविंद, आरिफ समेत कई दर्जन किसानों की फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने जिला प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed