Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime, army jawan, amethi

Amethi News: दोस्त के साथ निकले जवान पर हमला

Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime, army jawan, amethi
जामो(अमेठी)। शनिवार की शाम दोस्त के साथ बाइक से जा रहे सेना के जवान पर पांडेय का पुरवा गांव के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के सूरतगढ़ गांव निवासी शशांक सिंह भारतीय सेना में श्रीनगर में पोस्ट है। इस समय वह अवकाश पर घर आए हैं। शनिवार देर शाम शशांक अपने गांव के विपिन सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में पांडेय का पुरवा फार्म हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडों हमला बोल दिया। लोगों को आते देख हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वह मौके पर हैं। सीओ मयंक द्विवेदी का कहना है कि वह खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed