फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Created a distinct identity by curbing corruption

Amethi News: भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर बनाई अलग पहचान

Wed, 31 Jan 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Created a distinct identity by curbing corruption
डीएम राकेश कुमार मिश्र
अमेठी सिटी। छह जनवरी 2022 को जिलाधिकारी पद की बागडोर संभालने वाले राकेश कुमार मिश्र ने 753 दिनों तक जिम्मेदारी संभाली। इस अवधि में विधानसभा के साथ ही निकाय चुनाव कराया। साथ ही कई बड़े भ्रष्टाचार को उजागर किया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राकेश कुमार मिश्र को अमेठी का डीएम बनाया गया था। सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव कराना था। चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने सिस्टम को सही करने की मुहिम शुरू कर दी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में मुआवजे के नाम पर हुए घोटाले का राजफाश किया। इसमें 382 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी। इसमें दो एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कई अन्य अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सड़कों का भ्रष्टाचार हो या फिर कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी, कई के खिलाफ केस दर्ज कराया। गोवंश संरक्षण को लेकर अपनी निगरानी में अभियान चलाया। गत वर्ष निकाय चुनाव को भी कराया।
विज्ञापन

निवर्तमान डीएम राकेश कुमार मिश्र ने औद्योगिक विकास को एक नई दिशा दी। उद्यमियों से संवाद किया। कोका कोला के बाॅटलिंग प्लांट का शुभारंभ कराया। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की राह में आ रही समस्याओं को अपने व्यक्तिगत प्रयास से दूर कराया। साथ ही साहित्य में भी उन्होंने नाम कमाया। हाल ही में उनकी लिखी पुस्तक का विमोचन लखनऊ में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुर्खियों में रहा वकीलों के साथ विवाद
- निवर्तमान डीएम व अधिवक्ताओं के बीच विवाद भी खूब चर्चा में रहा। इसकी गूंज उच्च न्यायालय तक पहुंची। कई दिन अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वहीं, निकाय चुनाव के दौरान कोतवाली में हुए हंगामे को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed