फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg

Amethi News: मुठभेड़ में गोहत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 22 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg
मुठभेड़ में घायल गोवध के आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत: स्थानीय लोग
राजाफत्तेपुर। इन्हौंना के पहाड़पुर मजरे करनगांव में गोहत्या प्रकरण में आरोपी जुनैद को शुक्रवार रात पुलिस ने सेमरौता मार्ग पर गंदा नाला के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। जुनैद के अलावा उसके भाई-भाभी सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया है। गोहत्या में प्रयुक्त धारदार औजार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव के निकट बाग में गोहत्या किया गया था। शुक्रवार को ग्रामीणों की नजर गोवंश के अवशेषों पर पड़ी तो वे आक्रोशित हो गए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज की। गोहत्या में पहाड़पुर गांव निवासी जुनैद, उसके भाई उमेर, भाभी शना परवीन, शहवान राजा, अलीम और हदीसुलनिशा के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जुनैद बाइक से सेमरौता की तरफ जा रहा है। जायस, मोहनगंज और इन्हौंना थानों की पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस से घिरते ही जुनैद ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अन्य आरोपी गंदा नाला के पास खंडहर में छिपे हैं। टीम ने वहां पहुंचकर सभी को पकड़ लिया। तलाशी में प्लास्टिक की बोरी और झोले से लकड़ी का ठीहा, दो चापड़, तराजू और बांट मिला। मौके से तमंचा, दो कारतूस और मोटरसाइकिल भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
एसपी सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जानकारी मिलने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed