{"_id":"65ad742eb1260a12c70bf416","slug":"couple-coming-from-mumbai-disappointed-due-to-road-sealing-amethi-news-c-96-1-brp1002-12491-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मार्ग सील होने से मुंबई से आए दंपती को हाथ लगी निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मार्ग सील होने से मुंबई से आए दंपती को हाथ लगी निराशा
Mon, 22 Jan 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। रविवार की दोपहर एक बजे का वक्त, रीछ घाट मोड़ पर पुलिस कर्मी एक-एक वाहनों की जांच कर रहे थे। मुंबई से अयोध्या जाने के लिए लखनऊ से टैक्सी के माध्यम से खेतसी चंद्रा अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे। पुलिस ने उन्हें अयोध्या जाने से मना कर दिया था। कहना था कि 20-25 हजार रुपये खर्च करके भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए अयोध्या जा रहे थे। अयोध्या में होटल भी बुक करवाया था किंतु, अब ना तो घर की ओर जा सकते हैं न ही अयोध्या। क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। किसी तरह रूम लेकर समय काटना पड़ेगा। अब वह 23 जनवरी की सुबह अयोध्या जायेंगे। उसी दिन रात में फ्लाइट से मुंबई वापस जाना पड़ेगा। अयोध्या में न पहुंच पाने का पति पत्नी को बहुत मलाल है।
बस्ती से टांडा के रास्ते अकबरपुर होते हुए कूरेभार रोड से रानीगंज के रास्ते रीछघाट स्थित अयोध्या जनपद के सीमा में प्रवेश कर रही गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। सुहेल अहमद ने बताया कि पटरंगा के पास मवई में भांजे के ससुर की मृत्यु हो जाने से मिट्टी में शामिल होने जा रहे हैं। काफी जांच करने के बाद उच्च अधिकारियों से परमिशन लेने पर वाहन चालक को आधे घंटे बाद छोड़ा गया।
जिले में अयोध्या से सटे आठ स्थानों से होने वाले रास्ते से अयोध्या जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सीओ अतुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवान सीमा पर लगाए गए हैं। साथ ही नदी के क्षेत्रों में भी पुलिस तैनात की गई है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार संवाद
विज्ञापन