{"_id":"665e3a51c9b2e3c43d080e84","slug":"counting-of-votes-136-cctv-cameras-installed-amethi-news-c-96-1-gon1004-119878-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना : लगाए गए 136 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना : लगाए गए 136 सीसीटीवी कैमरे
Tue, 04 Jun 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मतगणना को लेकर इस बार तीसरी नजर को ज्यादा चौकस किया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस बार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिससे मतगणना स्थल पर प्रवेश से लेकर गिनती तक हर गतिविधि पर सीसीटीवी की निगहबानी रहेगी। लोकसभा चुनाव में मतगणना से पहले राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी रात भर जागकर रखवाली का कार्य कर रहे हैं। जबकि, जिला प्रशासन की ओर से इस बार निगरानी पहले से बेहतर बताई जा रही है। वर्ष, 2019 के लोकसभा चुनाव में मतगणना स्थल पर 122 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तो इस बार की मतगणना में कुल 136 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे मतगणना हाल के अतिरिक्त बाहरी गतिविधि को भी रिकार्ड करेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि इस बार पूरे परिसर में हर जगह पर सीसीटीवी लगाई गई है।
20 वीडियोग्राफर की अलग से तैनाती
मतगणना स्थल पर करीब 20 वीडियोग्राफर व कैमरा मैन की अलग से तैनाती की गई है। जो कि आसपास घूमकर हो रही गतिविधियों को रिकार्ड करेंगे। इसी के साथ सभी अधिकारियों के साथ भी कैमरामैन की ड्यूटी रहेगी। जिससे हर एंगल को वीडियो में कैद किया जा सके।
विज्ञापन
20 वीडियोग्राफर की अलग से तैनाती
मतगणना स्थल पर करीब 20 वीडियोग्राफर व कैमरा मैन की अलग से तैनाती की गई है। जो कि आसपास घूमकर हो रही गतिविधियों को रिकार्ड करेंगे। इसी के साथ सभी अधिकारियों के साथ भी कैमरामैन की ड्यूटी रहेगी। जिससे हर एंगल को वीडियो में कैद किया जा सके।
विज्ञापन