फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona virus Alert

कोरोना वायरस को लेकर सर्तक स्वास्थ्य विभाग

Mon, 09 Mar 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona virus Alert
गौरीगंज । शासन के निर्देश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष प्रबंध करने में जुटा है। शहर स्थित जिला अस्पताल में न सिर्फ पीड़ित मरीज के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है बल्कि उसके प्रवेश के लिए अलग द्वार बनाया गया है। वार्ड में मरीज के लिए दवा, बचाव व निगरानी के साथ पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। मरीज लोगों के संपर्क में नहीं आ सकें इसके लिए वार्ड के बाहर केबिन निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से आम जनमानस को सुरक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर प्रचार-प्रसार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग मरीजों के उपचार का बेहतर प्रबंध करने में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शहर स्थित जिला अस्पताल में वार्ड आरक्षित करने के साथ मरीज के संक्रमण को दूसरे तक नहीं फैलने से बचाने के लिए पीड़ित मरीज के प्रवेश द्वार को भी अलग किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के दूसरे छोर पर प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही वार्ड में प्रसाधन व पेयजल के साथ मरीज को भोजन आदि का प्रबंध करते हुए पूरे वार्ड के बाद कांच की केबिन का निर्माण कराया गया है। वार्ड में कोरोना बीमारी से बचाव में प्रयुक्त होने वाली दवा आदि रखते हुए कर्मियों को तैनात किया है। वार्ड में तैनात कर्मी मास्क का प्रयोग करते हुए वार्ड में प्रवेश व निकलने पर हैंडवॉश आदि करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीज के समुचित इलाज के साथ अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने से बचाव की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। अस्पताल में मरीज आने की स्थिति में उसे मुख्य द्वार के बजाए निर्मित नए प्रवेेश द्वार से प्रवेश कर वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed