{"_id":"5f8f0e728ebc3e9bda53752b","slug":"corona-victim-dies-during-treatment-amethi-news-lko546270137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना पीड़ित जिले के एक युवक की बाराबंकी में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। साथ ही सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में एक महिला सिपाही व स्वास्थ्य कर्मी समेत नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कराई है।
स्थानीय तहसील के रोहसी बुजुर्ग गांव निवासी विकास मिश्र (25) ने तबीयत खराब होने पर 15 अक्टूबर को कोविड जांच कराई तो उन्हें पॉजिटिव पाया गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद विकास को बाराबंकी स्थित मेयो हास्पिटल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।
इसके अतिरिक्त सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एंटीजन, रैपिड जांच व टूनॉट मशीन से की गई 1,859 की लोगों की जांच में नौ लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में गौरीगंज व मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो-दो तथा बहादुरपुर, शाहगढ़, संग्रामपुर, जामो व भेटुआ ब्लॉक के एक-एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,746 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,499 ठीक हो चुके हैं तो 25 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 222 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।