फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona patient died

अमेठी में कोरोना पीड़ित अधेड़ की मौत

Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
corona patient died
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भटगवां निवासी कोरोना पीड़ित युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसका इलाज बाराबंकी के मेयो अस्पताल में चल रहा था। बुधवार रात जिला प्रशासन को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो स्वास्थ्य कर्मी समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

भटगवां निवासी निवासी कैलाश कुमार (42) अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे। कैलाश की उपचार के दौरान सात दिसंबर को एंटीजन जांच हुई तो उनके कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। अस्थमा की बीमारी से पीड़ित होने की बात पता चलने पर उन्हें उपचार के लिए मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी रेफर कर दिया गया। मेयो में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन, आरटीपीसीआर व ट्रूनॉट मशीन से की गई 1,248 लोगों की जांच रिपोर्ट संकलित होकर बुधवार रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में अमेठी सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी के साथ बहादुरपुर व मुसाफिरखाना ब्लॉक के एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 3,492 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3,355 ठीक हो चुके हैं तो 36 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 101 मरीज अस्पताल या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed