फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona: Knocking campaign started for awareness

कोरोना : जागरूकता के लिए दस्तक अभियान शुरू

Sun, 15 Mar 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona: Knocking campaign started for awareness
अमेठी। कोरोना को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सक्रिय है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान का संचालन शुरू कर दिया है। जिले की एएनएम, आशा बहू व आशा संगिनी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के लक्षण तथा बचाव के तरीके बताने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जानकारी अब शहरी क्षेत्रों से आगे बढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद शासन भी अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को कई बार दिशा-निर्देश दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना को लेकर काफी सक्रिय है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी सीएचसी पर क्षेत्र की एएनएम, आशा, आशा संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कराया गया। प्रशिक्षण में इन्हें कोरोना वायरस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग ने अब इन्हीं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से गांव-गांव दस्तक अभियान शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कहा कि स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव का तरीका बताकर उन्हें जागरूक करेंगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। कहा कि जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। जिला अस्पताल परिसर में 30 बेड वाले क्वैरेंटाइन कक्ष का भी निर्धारण कराया जा रहा है। बाहर से आने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। विदेश से आने वालों को तत्काल स्वास्थ्य टीम के ऑब्जर्वेशन में रखा जा रहा है। जिले में अब तक कोरोना से पीड़ित कोई मरीज नहीं है। जिलेवासी सावधानी बरतेंगे तो यहां कोरोना वायरस का असर नहीं होगा।

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी व बचाव ही इसका सही इलाज है। कहा कि लोग एक-दूसरे से दूरी बनाने का प्रयास करें। ऐसे व्यक्ति जिन्हें बुखार हो, खांसी आ रही हो या जुकाम हो, उनसे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। जिन्हें खासी आ रही हो वे खांसी आने पर मुंह पर रुमाल, साफ कपड़ा या टिश्यू पेपर रख लें। अपने घरों के दरवाजे, खिड़की के हत्थों को प्रतिदिन कम से कम तीन बार गरम पानी में नमक मिलाकर धो दें। हर व्यक्ति दिन में कम से कम पांच से छह बार साबुन से हाथ जरूर धोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed