{"_id":"608849168ebc3ec35c204e23","slug":"corona-killed-two-128-positive-amethi-news-lko575963319","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल के एल-2 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 128 संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं वहीं मौत का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ता जा रहा है। जगदीशपुर क्षेत्र निवासी प्रणव कुमार (36) तथा किरन वर्मा (45) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने तथा परेशानी बढ़ने पर उन्हें असैदापुर स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इनकी हालत पिछले दो दिनों से ज्यादा खराब थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें लखनऊ के एल-3 अस्पताल में शिफ्ट कराने की कवायद की गई लेकिन वहां बेड खाली नहीं होने से शिफ्ट नहीं किया जा सका।
मंगलवार को इलाज के दौरान दोनों की असैदापुर अस्पताल में ही मौत हो गई। मौत के बाद सभी के शव उनके परिवारीजनों को दे दिए गए। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को मिली जांच रिपेार्ट में 128 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे जिले में जागरूकता व सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने तथा घर पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही मास्क अनिवार्य रुप से लगाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराने की भी सलाह दी है।