{"_id":"5f7601658ebc3e9ba661bc59","slug":"coron-infection-confirmed-in-28-people-including-two-soldiers-amethi-news-lko543018294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ गु्रप सेंटर में बढ़ रहा सामुदायिक संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ गु्रप सेंटर में बढ़ रहा सामुदायिक संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमने में का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर शाम संकलित रिपोर्ट में सीआरपीएफ सेंटर त्रिंसुडी में एक परिवार के तीन सदस्य समेत 28 के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन संक्रमितों के उपचार व क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश में जुटा है। जिले में बृहस्पतिवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 सौ के पार होगी।
प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित होने से जिले में शुरू हुआ कोरोना संक्रमण थमने के बजाए धीरे-धीरे सामुदायिक रूप ले रहा है। बुधवार देर शाम अलग-अलग स्थानों से स्वास्थ्य विभाग की ओर की गई 1,386 लोगों की जांच में 1,358 के निगेटिव होने के साथ सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुंडी में एक परिवार के तीन सदस्य समेत 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट में गौरीगंज व जामो ब्लॉक में तीन-तीन, भादर ब्लॉक में छह, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में चार-चार, बाजार शुकुल व भेटुआ ब्लॉक में दो-दो तथा तिलोई, सिंहपुर, अमेठी व शाहगढ़ ब्लॉक में एक-एक शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य व उनकी मांग के अनुसार उपचार का प्रबंध करने के बाद डीएम अरुण कुमार ने गठित टीम को सक्रिय करते हुए प्रोटोकॉल के तहत संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 2,355 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,040 उपचार के बाद सही हो चुके हैं तो 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 296 संक्रमितों का उपचार अस्पताल व होम आइसोलेशन में चल रहा है।