फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers inconvenienced by having to purchase a pipe along with the cylinder.

Amethi News: सिलिंडर के साथ पाइप लेने से उपभोक्ता परेशान

Sat, 13 Jun 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Consumers inconvenienced by having to purchase a pipe along with the cylinder.
अमेठी। रामलीला मैदान स्थित इंडेन गैस वितरण केंद्र पर गैस सिलिंडर के साथ पाइप दिए जाने की व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलिंडर लेने पहुंचने पर उन्हें पाइप के लिए 190 से 200 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। तीन दिनों से चल रही इस व्यवस्था के बावजूद न तो कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा है और न ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान हो सका है।
विज्ञापन



गैस एजेंसी पर शुक्रवार को पहुंचे उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जिनके घरों में पहले से अच्छी स्थिति में गैस पाइप लगी है, उन्हें भी नई पाइप लेने के लिए कहा जा रहा है। इससे हर सिलिंडर पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ता अभिषेक ने कहा कि यदि सुरक्षा के लिहाज से पाइप बदलना जरूरी है तो पहले घर-घर जाकर जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन



खराब पाइप मिलने पर ही उसे बदलवाने की सलाह दी जानी चाहिए। राजेश यादव ने बताया कि उनके घर में लगी पाइप ठीक है, फिर भी नई पाइप के लिए भुगतान करने को कहा गया। लोगों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed