{"_id":"6869735288bb5202c10452c4","slug":"consumers-are-suffering-due-to-lack-of-electricity-in-summer-amethi-news-c-96-1-lu11010-143962-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता बेहाल
Sun, 06 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली संकट और गंभीर हो गया है। अघोषित कटौती, फुंके ट्रांसफार्मर और जले केबल से विद्युत आपूर्ति बदहाल हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी पीठीपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को हो रही है, जहां घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
कोहरा फीडर के अंतर्गत अहिरन की सरैया, मोती सिंह का पुरवा और रामगढ़ गांव में शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया। रामगढ़ में तो स्पार्किंग के चलते फीडर ही ब्रेक डाउन हो गया। डांडी गांव में भी शाम से आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता रोहित सिंह, आकाश पांडेय, शिव प्रसाद उपाध्याय और अनूप शुक्ल का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले अगर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी जाती और लाइनों की मरम्मत हो जाती तो यह हालात नहीं बनते। जेई रवि कुमार ने बताया कि गर्मी में हाईटेंशन लाइनें फॉल्ट की आशंका बढ़ा देती हैं। सूचना पर तत्काल मरम्मत की जा रही है।
कमरौली के पलिया पश्चिम गांव में 16 केवीए ट्रांसफार्मर पर 60 कनेक्शन हैं, जिससे वोल्टेज 100 से नीचे पहुंच गया। पंखे, कूलर और ट्यूबवेल सब ठप हो गए हैं। बरसंडा पट्टी के असलम ने बताया कि धान की रोपाई तक रुक गई है। कठौरा में आधे-आधे घंटे की कटौती से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
मुख्यालय पर हर घंटे तीन बार कटौती
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के वार्ड नंबर एक में ट्रांसफार्मर से निकली लाइनें बांस-बल्ली के सहारे खतरनाक ढंग से खिंची हुई हैं। कांग्रेस मोहल्ले की ओर मकानों में इसी से आपूर्ति की जा रही है। मुख्यालय पर हर घंटे में दो से तीन बार पांच मिनट की कटौती आम बात हो गई है।