{"_id":"66eb6f3fbd0d68f99e0acfc9","slug":"construction-of-boundary-wall-of-rural-mini-stadium-started-in-tala-village-amethi-news-c-96-1-ame1008-125842-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शुरू हुआ ताला गांव में ग्रामीण मिनी स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शुरू हुआ ताला गांव में ग्रामीण मिनी स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल का निर्माण
Thu, 19 Sep 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
बाउंड्रीवॉल का होता निर्माण।
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत ताला में मनरेगा के तहत मिनी ग्रामीण स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल का निर्माण ग्राम प्रधान ने 10.8 लाख रुपये की लागत से शुरू करा दिया है।
अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताला स्थित श्रीमुकुट नाथ इंटर कॉलेज के पीछे व केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित खेल मैदान की करीब डेढ़ एकड़ भूमि है। जिस पर मिनी ग्रामीण स्टेडियम विकसित कराने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। करीब 22 लाख रुपये की लागत से आधुनिक संसाधनों से लैस मिनी ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य होना है।
जिसमें स्टेडियम के चारों ओर बाउंड्रीवाॅल, दर्शक दीर्घा, कार्यालय, स्टोर रूम, ओपन जिम सेंटर समेत रनिंग ट्रैक, वालीबॉल, टेनिस, क्रिकेट, हैंडबॉल व फुटबॉल आदि खेलों के लिए ग्राउंड बनेगा। इसके साथ ही चेंजिंग रूम, प्रसाधन व लाइट समेत अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि वर्ष 2021 में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति जूबिन ईरानी ने सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताला में मिनी ग्रामीण स्टेडियम निर्माण कराने की घोषणा की थी। अप्रैल 2022 में शिलान्यास और जून 2022 में बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम शुरू हुआ, लेकिन बजट के आभाव में मनरेगा के तहत खोदी गई नींव मिट्टी से पट गई है। करीब दो वर्ष बाद फिर मनरेगा के तहत नींव खोदाई का कार्य किया गया। बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 10.8 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया। परियोजना की स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत ने बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
खिलाड़ियों में एक बार फिर जगी उम्मीद
खिलाड़ी पंकज पांडेय ने बताया कि मैदान क्रिकेट समेत अन्य खेलों के लिए पर्याप्त है, झाड़ियां होने से परेशानी होती है। स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अमिता मौर्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। जिससे दौड़ समेत अन्य खेलों की तैयारियां करने में सहूलियत होगा। माधवेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्टेडियम में जिम आदि की सुविधा होने के बाद अब बाहर प्राइवेट जिम सेंटरों के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा। गोविंद शुक्ल व पुष्पेंद्र शुक्ल ने बताया कि जिम सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
शुरू कराया गया है बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य
ग्राम प्रधान मनोज शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत स्थित खेल मैदान में करीब 22 लाख रुपये की लागत से मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनेगा। बताया कि मनरेगा के तहत बाउंड्रीवॉल के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है। 10.8 लाख रुपये से बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य होगा, जिसे शुरू करा दिया गया है।