फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construct panchayat buildings without delay

अविलंब पूरा कराएं पंचायत भवनों का निर्माण

Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Construct panchayat buildings without delay
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की 194 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवनों में से अब तक मात्र 30 का ही निर्माण पूरा हो सका है। समीक्षा के दौरान इस आंकड़े के सामने आने से नाराज डीपीआरओ ने निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वित्त आयोग व मनरेगा योजना के तहत 165 ग्रामपंचायतों में एक कक्ष व एक हाल तथा दो कक्ष एक हाल वाले पंचायत भवन निर्माण कराने का काम पिछले दिनों में शुरू कराया गया था। 29 ग्राम पंचायतों में यह कार्य राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हो रहा था। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने मंगलवार को पंचायत भवन निर्माण प्रगति की हकीकत जानने के लिए ऑनलाइन समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान वित्त व मनरेगा के निर्माणाधीन 165 में 25 तो राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के 29 में से मात्र पांच भवनों का ही निर्माण पूरा मिला। इससे नाराज डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिवों तथा एडीओ पंचायत को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराते हुए सभी की जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed