फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Constable murdered businesswoman after pressurizing her to live together

Amethi News: साथ रहने का दबाव बनाने पर सिपाही ने की थी महिला व्यवसायी की हत्या

Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Constable murdered businesswoman after pressurizing her to live together
पुलिस की अ​भिरक्षा में महिला व्यवसायी का हत्या का आरोपी सिपाही।-निजी सूत्र
अमेठी।
विज्ञापन

खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। रक्षक सिपाही ने ही साथ रहने का दबाव बनाने पर महिला व्यवसायी दिव्या अग्रहरि की गला दबाकर हत्या की थी। सोमवार सुबह पति की तहरीर पर सिपाही पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने ककवा मार्ग से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त बाइक व दुपट्टा बरामद किया गया है।


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित महिला व्यवसायी दिव्या अग्रहरि की हत्या मामले में पति के आरोप सही साबित हुए। इसी के साथ 30 घंटे तक पति आलोक अग्रहरि को हिरासत में लेकर मामले को दबाने की कोशिश भी असफल साबित हुई। रविवार को हंगामे के बीच पुलिस ने किसी तरह देर रात परिजनों पर दबाव बनाकर सुल्तानपुर के गोमती नदी घाट पर अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर सोमवार सुबह औरैया जिले के फफूद थाना क्षेत्र के कनौति गांव निवासी व वर्तमान में डायल 112 में तैनात सिपाही रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई के नामपर पुलिस पूरे दिन गुमराह करती रही। देर शाम पुलिस ने हाईप्रोफाइल मामले की मीडिया ब्रीफिंग की बजाय प्रेस नोट जारी कर महिला व्यवसायी की हत्या का खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



किरायेदार से भी पुलिस ने दो दिन तक की पूछताछ
शनिवार को दिव्या की मौत के बाद उसके मकान में रहने वाले एक किरायेदार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। चार अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए थे। सूत्रों के अनुसार किरायेदार ने लाइट ऑन करने के लिए तीन बार दिव्या को फोन किया था, पर फोन नहीं उठा था। किरायेदार के परिजन दो दिन थाने के सामने ही बैठे थे।


दिव्या ने सिपाही से थोक व्यापारी को भेजवाए थे रुपये
दिव्या कपड़े का व्यवसाय करती थीं। सूत्रों के अनुसार शहर के एक थोक व्यापारी के खाते में दिव्या ने 11 नवंबर को रवि कुमार के खाते से 4600 रुपये भेजवाए थे। घटना के बाद थोक व्यापारी ने भेजे गए पैसे का स्क्रीन शॉट दिव्या के परिजनों को देने के साथ ही सार्वजनिक कर दिया। परिजनों का कहना था कि अक्सर पैसे के लेनदेन के लिए सिपाही घर आता-जाता रहता था। चर्चा है कि पांच लाख रुपये की मांग सिपाही से दिव्या ने की थी। इसी कारण सिपाही ने उसे रास्ते से हटा दिया।





रविवार तड़के पुलिस ने दोबारा की कमरे की जांच
रविवार तड़के पुलिस परिजनों को लेकर घर पहुंची। दिव्या का शव जिस कमरे में मिला था, उसी कमरे की पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। दिव्या के भाई और पति से गले में कसे हुए दुपट्टे की जानकारी लेते हुए कमरे की दोबारा वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद पुलिस वापस चली गई।




सीएचसी पर दो बार मेडिकल की चर्चा

आरोपी सिपाही के मेडिकल के लिए दो बार अमेठी सीएचसी को जानकारी दी गई, जिससे अस्पताल में सब तैयारी पूरी कर ली गई। लेकिन, अमेठी सीएचसी में सिपाही को मेडिकल के लिए नहीं ले जाया गया।




परिजनों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष
घटना के बाद दिव्या के घर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि पहुंचे और पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी पर कड़ी करवाई की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस को जांच के नाम पर मनमानी नहीं करने दी जाएगी।


पति बोला...किससे करते शिकायत

मृतका दिव्या के पति आलोक ने बताया कि तीन महीने पहले पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी, जिसपर दो सिपाही मौके पर आए थे। आरोपी सिपाही ने पत्नी का पक्ष लेकर काफी कुछ कहा। इसके बाद वह अक्सर घर आने लगा। आखिर पुलिस की शिकायत किससे करते।


कैमरे से बचने के लिए पीछे से आता था सिपाही
चर्चा है कि दिव्या के घर के सामने एक वरिष्ठ अधिवक्ता रहते हैं। उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। यह बात सिपाही को पता थी। यही कारण था कि वह कैमरे से बचने के लिए पीछे से घर में दाखिल होता था।






विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज व दिव्या के मोबाइल की कॉल डिटेल की मदद से मामले का अनावरण किया गया है। आरोपी सिपाही रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से जांच करने के बाद कार्रवाई की गई है। सिपाही ने हत्या की बात स्वीकार की है।
-हरेंद्र कुमार-एएसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article