फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen took out Nyaya Yatra in Gauriganj

Amethi News: कांग्रेसियों ने गौरीगंज में निकाली न्याय यात्रा

Wed, 31 Jan 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Nyaya Yatra in Gauriganj
अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाली। गौरीगंज कस्बे में निकाली गई यात्रा केंद्रीय कार्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया। न्याय यात्रा का गौरीगंज सुल्तानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप जिला महासचिव अनुपम पांडेय ने स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में न्याय यात्रा फलमंडी तिराहा, बसस्टाप, हनुमान तिराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी की धरती से गांधी नेहरू परिवार का पुराना गहरा रिश्ता है। प्रदेश सचिव फरहान वारसी ने कहा कि राहुल गांधी देश के नवजवानों, किसानों, महिलाओं के हक के लिए लड़ रहे। न्याय यात्रा में आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा प्रभारियों को ब्लॉक संवाद कार्यक्रम तीन से छह फरवरी तक करने के साथ रणनीति बनाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर आशीष शुक्ल, महासचिव अनिल सिंह, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, ममता पांडेय, देवेन्द्र सिंह, सबीना, रमाकांती, कमरूल निशा, शकील इदरिशी, किरन देवी, शांती देवी, सुशीला, कमला देवी, राजकुमारी तिवारी, महबूब बुग्गी, तारकेश्वर चौहान, रामबरन कश्यप, सौरभ मिश्र, तुलसीराम, शुभम सिंह, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने की अगुवाई
अमेठी। गौरीगंज, मुसाफिरखाना, शाहगढ, जामो की न्याय यात्रा विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, अमेठी, भादर भेटुआ संग्रामपुर की यात्रा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्र व तिलोई,सिंहपुर, बहादुरपुर की न्याय यात्रा धर्मराज बहेलिया तथा जगदीशपुर, जामो आंशिक, शुकुलबजार, बल्दीराय की यात्रा विधानसभा प्रभारी मतीन अहमद और सलोन डीह छतोह की यात्रा विधानसभा प्रभारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed