फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen took out a torch procession

Amethi News: कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a torch procession
जायस में मशाल जुलूस निकाले कांग्रेसी।
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के निलंबित लाइसेंस की बहाली एवं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से मशाल जुलूस व जन संपर्क कर रहे हैं। शनिवार देरशाम जिले के जायस कस्बे में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला गया। बाजार शुकुल में सत्याग्रह जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया। कहा कि पांच वर्षों में एक बार भी सचल स्वास्थ्य सेवा नहीं आई, जो अमेठी के प्रत्येक चौराहों पर जाकर मुफ्त में परामर्श और दवा देती थी वह बंद हो गई। आरोप लगाया कि एक-एक कर स्वास्थ्य सेवाओं को बंद कर सांसद अमेठी के लोगों की जीवन से खिलवाड़ क्यों कर रही हैं। जायस में मशाल जुलूस में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, नगर अध्यक्ष दयाराम सोनी, नगर अध्यक्ष मनीषा, शकील इदरीसी, सदाशिव यादव, फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
अमेठी। तहसील गौरीगंज के थाना मुसाफिरखाना के गांव राम शाहपुर निवासी अनुज शुक्ला की पत्नी दिव्या की मौत के मामले में शनिवार को संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मुंशीगंज चौराहे से निकलकर संजय गांधी अस्पताल तक निकाला गया। अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि मृतका दिव्या शुक्ला की आत्मा की शांति और न्याय के लिए मुंशीगंज चौराहे से संजय गांधी अस्पताल तक शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। एक व्यक्ति को नौकरी और बच्चे के लिए आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। इस मौके पर मृतक का दिव्या शुक्ला के पति अनुज शुक्ल, आलोक शुक्ला, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed