फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen took out a candle march and expressed their protest.

Amethi News: कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Fri, 06 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a candle march and expressed their protest.
अमेठी सिटी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी को संभल जाने के प्रयास में गाजीपुर सीमा पर प्रशासन की ओर से रोके जाने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने जिले में जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। उधर, अमेठी में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अब्दुल वाहिद की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक सगरा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, जामो में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राममनोहर सरोज की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कार्यालय से कस्बा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छोटेलाल तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भादर में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष संजय यादव की अगुवाई में इस्माइलपुर गांव स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पवन दूबे, लाल माधव सिंह, शिव दयाल शर्मा, दयाशंकर यादव, रमाकांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, भेटुआ में ब्लाॅक अध्यक्ष अजित कुमार यादव की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए अधिकारों का दुरुपयोग करने की बात कही। कहा कि सरकार अपनी ताकत से रोक तो सकती है, लेकिन प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और आम जनमानस की आवाज दबा नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed