फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen demonstrated for supply of fertilizer and electricity

Amethi News: खाद व बिजली आपूर्ति के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated for supply of fertilizer and electricity
अमेठी तहसील परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।-संवाद
अमेठी सिटी। धान की रोपाई के समय में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और यूरिया खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने तहसीलों में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली की कमी से उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, यूरिया की भी किल्लत बनी हुई है और सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते किसान लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




कांग्रेसी नेता सुनील सिंह, अवनीश मिश्र ,राजू ओझा, राधेश्याम धोबी, राम केवल शुक्ल, राम मनोहर, अभय दत्त चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, जगन्नाथ यादव, राहुल गुप्ता, विनय दुबे ने गौरीगंज में एसडीएम प्रीति तिवारी को और अमेठी में डाॅ. देवमणि तिवारी, बृजेश मिश्र, शुभम सिंह, सुनील सिंह, अवनीश मिश्र, राजू ओझा, राम केवल शुक्ल ने एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पैदल मार्च कर की नारेबाजी
तिलोई (अमेठी)। विधानसभा तिलोई के कांग्रेसियों ने बिजली, पानी, खाद की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह को सौंपा है। कांग्रेस विधानसभा तिलोई प्रभारी सर्वेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील के मुख्य चौराहे मोहनगंज से पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा, शत्रोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिंहपुर चंद्रमोहन तिवारी, तिलोई अध्यक्ष काशी प्रसाद, बहादुरपुर अध्यक्ष मो. रउफ आदि मौजूद रहे। मुसाफिरखाना में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राहुल को सौंपा। पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, बलदेव सिंह, अजहरुल हक, मो.अकमल, एडवोकेट पवन तिवारी, हरिद्वार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed