फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers, adamant on burning an effigy, clashed with the police.

Amethi News: पुतला फूंकने पर अड़े कांग्रेसी पुलिस से भिड़े

Fri, 11 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congress workers, adamant on burning an effigy, clashed with the police.
तहसील परिसर गौरीगंज में प्रदर्शन के दौरान हटाते पुलिसकर्मी। -संवाद
अमेठी सिटी। गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गौरीगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यालय से निकलकर कार्यकर्ता जमुना रोड पर प्रदर्शन करते हुए गौरीगंज तहसील पहुंचे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जामों तिराहे के पास नोकझोंक और हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। प्रदर्शन को देखते हुए तीन थानों की पुलिस और सीओ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन



यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय से पुतला लेकर निकले। जमुना रोड पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील की ओर बढ़े। वे गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज रिपोर्ट को खत्म करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे के बाद किए गए शुद्धिकरण को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। प्रदर्शन को देखते हुए गौरीगंज और मुंशीगंज की पुलिस पहले से तैनात थी। कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जामों तिराहे के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोक रही थी, जबकि कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इसके बाद कार्यकर्ता जमुना रोड से होते हुए गौरीगंज तहसील पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और वाहन से पुलिस लाइन भेज दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन के चलते मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जामों से भी पुलिस बल बुलाया गया। सीओ मनोज मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष सौरभ सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक शुक्ल, जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, चिरौंजी लाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे और हरिकरन पासी समेत अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया। पुतला फूंकने से रोकने पर कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed