फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress will show strength in the name of Kavi Sammelan

Amethi News: कवि सम्मेलन के बहाने कांग्रेस दिखाएगी ताकत

Thu, 30 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Congress will show strength in the name of Kavi Sammelan
अमेठी। लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। नौ दिसंबर को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गज कांग्रेसी शामिल होंगे।कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेसी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटे हुए है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित रणंजय इंटर कालेज मैदान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन देर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस कवि सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेता के साथ ही जिले के भी सभी कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में कई कवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने सोनिया गांधी के जन्म दिन पर रणंजय इंटर कालेज मैदान पर कवि सम्मेलन आयोजन के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शामिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed