फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leaders angry over inviting Rahul Gandhi as common guest for convocation ceremony in Amethi

UP News: दीक्षांत समारोह में राहुल गांधी को भेजा गया आम अतिथि जैसा आमंत्रण, भड़के कांग्रेसी

Thu, 05 Dec 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

अमेठी में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राहुल गांधी को आम अतिथि जैसा आमंत्रण भेजा गया। इस पर कांग्रेसी भड़क उठे। कहा कि प्रोटोकॉल का सुनियोजित ढंग से अनादर किया गया है।

विज्ञापन
Congress leaders angry over inviting Rahul Gandhi as common guest for convocation ceremony in Amethi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी के अमेठी में फुरसतगंज स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के एक आमंत्रण पत्र ने जिले की सियासत गर्म कर दी है। कार्यक्रम में रायबरेली व अमेठी सांसद को आम निमंत्रण भेजे जाने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


दरअसल, संस्थान ने दीक्षांत समारोह में रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा को आमंत्रित किया है, लेकिन कार्यक्रम में इन्हें न ही मुख्य व विशिष्ट अतिथि बनाया गया है। उन्हें आम लोगों की तरह दर्शक दीर्घा में स्थान मिलेगा। दोनों सांसदों को भेजा गया आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

अमेठी को भारत का पहला विमानन विश्वविद्यालय मिला था

इसको लेकर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता बताया कि वर्ष 2011 में इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी ने विमानन विश्वविद्यालय बनवाने की बात कही थी। राहुल गांधी के प्रयास से अमेठी को भारत का पहला विमानन विश्वविद्यालय मिला था। वर्ष 2013 में संसद से पास होने के बाद राहुल गांधी ने राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय की स्थापना सहित तमाम बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने सदन में विवि के मुद्दे को उठाया था। उसके बाद संस्थान के कार्यों में प्रगति हुई। नए वाइस चांसलर की नियुक्ति की गई। सात दिसंबर को राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। 

प्रोटोकॉल का सुनियोजित ढंग से अनादर किया गया

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दीक्षांत समारोह में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी और अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा के प्रोटोकॉल का सुनियोजित ढंग से अनादर किया गया है। उन्हें आम लोगों की तरह कार्यक्रम में शिरकत के लिए आमंत्रित किया गया है। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भृगुनाथ सिंह ने कहा कि संस्थान का दीक्षांत समारोह है। गुरु-शिष्य का कार्यक्रम है। जो भी आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed