फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leader and colleagues beat up doctor and pharmacist, OPD closed for two hours

Amethi News: कांग्रेसी नेता व साथियों ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट को पीटा, दो घंटे ओपीडी बंद

Fri, 23 Feb 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress leader and colleagues beat up doctor and pharmacist, OPD closed for two hours
कार्य बहिष्कार से दवा काउंटर खाली पड़े
अमेठी सिटी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल को मृत घोषित करते हंगामा मच गया। इसके बाद घायल के साथ आए में लोगों ने डाॅक्टर व फार्मासिस्ट को पीटा। मामले में कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दो घंटे ओपीडी ठप रही। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

आरोपी कांग्रेस नेता व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. पीतांबर रज्जक ने कहा है कि बुधवार रात सड़क हादसे में दो घायलों को लाया गया। जिसमें पवन कुमार (30) निवासी ग्राम संभई थाना जामो घायल थे, उन्हें रात में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल चंदन कुमार का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच पूरे गंगाधर टिकरिया के अरुण कुमार मिश्र, अमित मिश्र, खजुरी के बबलू तिवारी व अन्य लोगों ने पहुंचकर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट प्रमोद मौर्या से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने अरुण मिश्र सहित अन्य के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपित कांग्रेस नेता अरुण मिश्र का कहना है कि युवक की मौत के बाद अस्पताल गए थे लेकिन, मारपीट की बात बेबुनियाद है। कोई विवाद नहीं हुआ है, अन्य आरोप मनगढ़ंत तरीके से लगाए जा रहे हैं।


सीएमएस ने एसपी को भेजा पत्र
- जिला अस्पताल में हुए विवाद के बाद सीएमएम डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल ने एसपी डॉ इलमारन जी को पत्र भेजा है। जिसमें बुधवार रात हुई मारपीट की घटना से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के भयभीत होने की बात कहते हुए मामले की जांच कराकर दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
सीएमएस ने अस्थाई पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न लगने व कर्मियों के निवास न करने की बात कहते हुए अस्पताल में स्थाई चौकी संचालित कर नियमित पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।




दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

जिला अस्पताल में हुई मारपीट की घटना के मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से विवाद करने वालों को चिन्हित किया जा रह है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

डॉ इलामारन जी-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed