फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress is always with us in the fight for the respect of farmers.

Amethi News: किसानों के सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा साथ

Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Congress is always with us in the fight for the respect of farmers.
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय कस्बे में रविवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन (कमेरा) के चिंतन शिविर में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। कांग्रेस किसानों की हितैषी है। वह देश के किसानों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सांसद किशोरी लाल शर्मा के पत्र को सुनाते हुए कहा कि किसानों के सम्मान की लड़ाई में पार्टी सदैव आपके साथ है। वायनाड उपचुनाव के कारण सांसद स्वयं नहीं पहुंच पाए हैं। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने किसानों को उनकी हर लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिलाया। चिंतन शिविर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, प्रमिला यादव, सुशील दीक्षित, रामसुंदर यादव, राम फेर यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed