{"_id":"663551efc6242944820c58aa","slug":"congress-candidate-showed-political-strength-with-road-show-amethi-news-c-96-1-brp1002-118010-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोड शो के साथ कांग्रेस उम्मीदवार ने दिखाई सियासी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोड शो के साथ कांग्रेस उम्मीदवार ने दिखाई सियासी ताकत
Sat, 04 May 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
नामांकन करवाते हुए कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा
अमेठी सिटी। असमंजस, कयासबाजी में उलझी तस्वीर शुक्रवार की सुबह के साथ साफ हो गई। सुबह सात बजे अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद इसका एलान किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी नेताओं के साथ रोड शो कर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया।
शुक्रवार सुबह जैसे ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई, यहां का सियासी माहौल बदल गया। सुबह ही रायबरेली से किशोरी लाल शर्मा पहुंच गए थे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह समर्थकों के साथ डटे थे। तभी पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बंद कमरे में किशोरी लाल शर्मा से बात की। इसके बाद दोनों नेता फुरसतगंज के लिए निकल गए।
सूची सार्वजनिक होते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। गठबंधन के सहयोगी दलों के पदाधिकारी भी पहुंचने लगे। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह रायबरेली के लिए निकल गईं। साथ में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी थे।
विज्ञापन
प्रियंका के जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने रोड निकाला। कांग्रेस कार्यालय से निकला रोड शो जामो मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेट में नामांकन किया।
रोड शो में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, राधेश्याम धोबी, योगेन्द्र मिश्र, अल्लू मियां, विजय पासी, आशीष शुक्ल,अर्जुन पासी, राजकुमार यादव, अनुपम पांडेय, नरसिंह बहादुर सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
आज आएंगे प्रदेश प्रभारी
- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को अमेठी आ रहे हैं। वह यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
सख्त रहा सुरक्षा घेरा
- कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। कलेक्ट्रेट गेट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। प्रशासन के बड़े अधिकारी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।