फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   congres mlc

कांग्रेस एमएलसी ने केंद्रीय मंत्री पर बोला हमला

Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
congres mlc
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर स्थित सेल फैक्टरी (पूर्व में मालविका स्टील प्लांट) में सैकड़ों करोड़ रुपये कीमत की पुरानी मशीनों की मात्र 61 करोड़ रुपये में नीलाम होने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर किए गए एक ट्वीट के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर करारा हमला बोला। एमएलसी ने स्मृति से पूछा है कि नीलामी में आपकी कितनी भागीदारी है।
विज्ञापन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वर्ष 2009 में अपने द्वारा अधिग्रहीत मालविका स्टील प्लांट की पुरानी मशीनों को दो माह पूर्व 61 करोड़ रुपये की मामूली कीमत में नीलाम कर दिया था। इससे जुड़ी खबर अमर उजाला ने 30 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की। ‘कबाड़ में नीलाम हो गया राजीव गांधी का सपना’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो सियासी हलके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा ‘स्मृति ईरानी जी अमेठी में विकास का वादा था या बेचने का। 1989 में एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट तब जिसकी लागत 9,447 करोड़ थी उसे 61 करोड़ में बिकवाने में आपकी कितनी भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी जी अमेठी में कुछ कर नहीं सकतीं तो बिक्री भी न करवाइए’। इसके अलावा एमएलसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि स्मृति ने अमेठी में विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे। परंतु छोटे काम भी नहीं कर पाईं। उल्टे अब अमेठी में एक-एक करके उद्योग को बेचा जा रहा है। एमएलसी ने इसे घोटाला करार देते हुए स्मृति से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed