{"_id":"65df986c1374f3c01a0561e5","slug":"confirmed-tickets-are-not-available-in-delhi-and-mumbai-trains-amethi-news-c-96-1-ame1002-114392-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट
Thu, 29 Feb 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रेनों में 30 मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इससे दिल्ली-मुंबई लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों के लिए 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सहालग सीजन में पहले से आरक्षण न कराने वालों के लिए लोगाें के लिए यात्रा चुनौती भरी है। घर पर शादी समारोह में आदि में शामिल होने आए लोग लौटने के लिए परेशान हैं। लेकिन कई ट्रेनों पर बुकिंग नो-रूम हो चुकी है।
तत्काल में भी टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली, पंजाब और मुंबई से आने वाले जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। इस समय दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस में आरक्षित सीटें नहीं मिल रहीं। यही हाल मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी समेत अन्य ट्रेनों का भी है। हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल में भी 100-150 की वेटिंग चल रही है। तत्काल के लिए काउंटर पर लोग रात से ही लाइन में लग जाते हैं। लेकिन, एक-दो मिनट में तत्काल आरक्षित सीट फुल हो जाने से अधिकतर यात्री निराश होकर लौट रहे हैं।
इनसेट
एक घंटा देरी से संचालित हुई ट्रेन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित पुरी-दिल्ली, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, यंशवतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से संचालित हुई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 40 मिनट, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पहुंच रवाना हुई। इसी तरह अन्य ट्रेन भी 20 से 50 मिनट विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन
हो रही नियमित बुकिंग
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि वैवाहिक सीजन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों पर आरक्षण फुल हो चुके हैं। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन तत्काल के एसी व स्लीपर क्लास के आरक्षित टिकटों की बुकिंग की जा रही है।