{"_id":"6641382131ff4b40ae09ffd4","slug":"complete-preparations-for-elections-create-security-cordon-amethi-news-c-96-1-brp1002-118579-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चुनाव के लिए पूरी करें तैयारी, बनाएं सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चुनाव के लिए पूरी करें तैयारी, बनाएं सुरक्षा घेरा
Mon, 13 May 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अफसर
अमेठी सिटी। अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने रविवार को अमेठी पहुंचकर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को लेकर समय से तैयारी पूरी कर ली जाए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त घेरा बनाया जाय। इसकी निगरानी खुद अधिकारी करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त व आईजी ने तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित संबंधित मौजूद रहे।
इनसेट
मतदान एवं मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
अमेठी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान एवं मतगणना के दिन मद्यनिषेध घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत ने बताया मतदान से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस चार जून को जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है।