फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complaints came less in police station resolution day

थाना समाधान दिवस में कम आए फरियादी

Sat, 19 Sep 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Complaints came less in police station resolution day
अमेठी। भूमि विवाद के साथ अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए थाना समाधान दिवस की पुन: शुरुआत शनिवार को हुआ। दिवस में कोविड-19 संक्रमण से बचाव का प्रबंध करते हुए गौरीगंज में डीएम व एसपी ने तो अन्य थानों में जिम्मेदार अफसरों ने सुनवाई की। समाधान दिवस के पहले दिन सभी थानों पर फरियादियों का टोटा रहा।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में बचाव के लिए शासन ने मार्च माह से थाना समाधान दिवस आयोजन बंद कर दिया था। दिवस आयोजित नहीं होने से बड़ी संख्या में भूमि विवाद के साथ अन्य विवाद को देखते हुए शासन ने बीते दिनों संक्रमण से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद पहले व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाला थाना समाधान दिवस सभी थानों में आयोजित हुआ। दिवस के दौरान प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद टोकन सिस्टम से फरियादियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गौरीगंज में डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने तो अन्य थानों में नामित नोडल अधिकारियों ने सुनवाई की। गौरीगंज में आई सात शिकायतों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
दिवस के बाद आई शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना की गईं। अफसरों ने टीम को गुण-दोष के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या देने का निर्देश देते हुए विवाद निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
करीब पांच माह बाद कोतवाली अमेठी में एसडीएम योगेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ शिकायतें आईं। इसमें एक का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं संग्रामपुर में तहसीलदार पल्लवी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में कुल 12 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण हुआ।

पीपरपुर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार श्रीश मिश्र ने मौके पर आई 19 शिकायतों में से एक का निस्तारण कराया। थाना मुंशीगंज में थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। यहां एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed