Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complained 30 times but no solution

Amethi News: 30 बार की शिकायत, मगर समाधान नहीं

Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Complained 30 times but no solution
गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में ​शिकायत करने के लिए पं​क्तिबद्ध फरियादी। संवाद
अमेठी सिटी। जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। गौरीगंज तहसील में जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन



पीपरपुर के बालीपुर डुहिया गांव निवासी ललिता देवी ने बताया कि उनके बाग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। बीते पांच वर्षों से वह लगातार तहसील का चक्कर लगा रही हैं। 30 से अधिक बार शिकायत कर चुकी हैं, मगर जमीन की पैमाइश अब तक नहीं हो सकी। लेखपाल-कानूनगो आते हैं, लेकिन नाप किए बिना लौट जाते हैं। गौरीगंज तहसील में समाधान दिवस के दौरान बालीपुर डुहिया की ही पिंकी कोरी ने भूमि पर कब्जे और विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



बरोलिया निवासी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। सैठा मार्ग निवासी प्रांजल सिंह ने भाई का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका गौरीगंज और रायबरेली प्रशासन एक-दूसरे के पाले में मामला डाल रहा है। अजबगढ़ की रीता देवी ने पति की मृत्यु के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी न मिलने की पीड़ा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




संभुई की एक महिला ने कहा कि उनका बिजली कनेक्शन बिना सूचना काट दिया गया है। कई बार ऊर्जा निगम के चक्कर काट चुकी हैं। मछरिया गांव के कुबेर बहादुर ने कहा कि कोर्ट में दायर वाद की पत्रावली ही गायब है। लेखपाल और मालबाबू एक-दूसरे पर टालते हैं। तिलोई में 60, अमेठी में 28 व मुसाफिरखाना में 18 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इस मौके पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डीडीओ वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed