{"_id":"69220ba248846b719c0f6d57","slug":"complained-13-times-but-no-solution-amethi-news-c-96-1-ame1002-152886-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 13 बार की शिकायत, मगर समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 13 बार की शिकायत, मगर समाधान नहीं
Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलने के कारण लेखपाल उपस्थित नहीं हो सके, जिससे भूमि संबंधी मामलों में त्वरित जांच टीम नहीं पहुंची। गौरीगंज में जिलाधिकारी संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक प्रकरण भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक तनाव और रास्ते से जुड़े सामने आए।
गौरीगंज कोतवाली में पहुंचे भनियापुर के मनीराम ने बताया कि खाते की भूमि पर निर्माण आरंभ हुआ है। कुछ लोग रोकने का प्रयास कर धमकी दे रहे हैं। क्षेत्राधिकारी ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बस्तीदेई के रामकृपाल ने गांव के एक व्यक्ति पर कब्जे का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पैमाइस में भूमि उनके नाम दर्ज है, फिर भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि समाधान दिवस में सात प्रार्थना पत्र मिले। तीन का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष मामलों पर टीम बनाई गई है।
अमेठी के सिताराम निवासी हरिश्चंद्र ने कहा कि 13 बार प्रकरण की शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। हर बार समझौता करा दिया जाता है और कुछ समय बाद फिर मारपीट की जाती है। पीड़ित ने कहा कि परेशानी निरंतर बढ़ रही है, फिर भी कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
तिलोई में पूरे जमाल मजरे भिलाईकला निवासी जुबेदा ने बताया कि एक बीघा भूमि के बैनामे के बाद विवाद लगातार चल रहा है। पति की मृत्यु के बाद भी मामला राजस्व व पुलिस स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि वर्षों की गुहार के बावजूद समाधान नहीं हुआ। मामले के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।
कमरौली में नियावां के रामजस, हरिश्चंद्र और सतीश चंद्र ने बताया कि पांच सितंबर को राजस्व निरीक्षक ने पैमाइस कर सीमांकन पत्थर लगाए थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्थर उखाड़कर धमकी दी। समाधान अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।