{"_id":"60070d0c8ebc3e30b77789d9","slug":"complainants-returned-disappointed-on-sampoorna-samadhan-divas-amethi-news-lko5605963115","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस पर निराश लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस पर निराश लौटे फरियादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक बार फिर दिखावा साबित हुआ।
आम दिनों की तरह मंगलवार को समाधान दिवस पर भी शिकायतकर्ताओं को जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर बैरंग लौटा दिया गया। चारों तहसीलों में 244 शिकायतें आईं जिनको संबंधित विभाग को देते हुए भूमि विवाद निस्तारण के लिए सात संयुक्त टीमें रवाना की गईं।
कोविड-19 संक्रमण के बीच जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए मंगलवार को सभी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
गौरीगंज में आयोजित तहसील में डीएम अरुण कुमार, तिलोई में एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, मुसाफिरखाना में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील प्रताप सिंह तथा अमेठी में एसडीएम योगेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ सुनवाई की।
विज्ञापन
गौरीगंज में 86, अमेठी में 34, मुसाफिरखाना में 85 तथा तिलोई में 39 शिकायकर्ताओं ने अपनी पीड़ा अफसरों को सुनाई। दिवस पर भी शिकायतकर्ताओं की परेशानी का निस्तारण नहीं हो सका। यहां भी उन्हें आम दिनों की तरह सिर्फ जल्द निस्तारण के आश्वासन पर बैरंग लौटना पड़ा।
गौरीगंज में शिकायत करने आए राममिलन, सूर्यपाल, देवमती व कांती देवी का कहना था कि जनसुनवाई की तरह संपूर्ण समाधान दिवस में भी महज आश्वासन ही मिल रहा है। दिवस के बाद शिकायतों को संबंधित विभाग को देते हुए गौरीगंज व तिलोई में तो तथा अमेठी में दो संयुक्त टीमें भूमि विवाद निस्तारण के लिए रवाना करते हुए दिवसाधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की।
डीएम ने दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित करने का निर्देश देते हुए शिकायतें निस्तारित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गौरीगंज में एएसपी दयाराम सरोज व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत सभी विभाग के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।