फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complainant is roaming around, not getting justice

Amethi News: फरियादी लगा रहे चक्कर, नहीं मिल रहा न्याय

Sat, 03 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complainant is roaming around, not getting justice
गौरीगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई करतीं सीडीओ। -संवाद - फोटो : AMETHI
तिलोई (अमेठी)। शिकायतों के निस्तारण को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की परेशानी नहीं दूर कर पा रहा है। निस्तारण की आस में फरियादी लगतार चक्कर लगा रहे हैं तो अफसर निस्तारण का आश्वासन देकर उन्हें बैंरग वापस लौटा रहे हैं। ऐसे में फरियादियों के लिए संपूर्ण समाधान दिवस महज दिखावा साबित हो रहा है। ऐसे मेे शासन की मंशा जिले में पूरी तरह फ्लाप साबित हो रही है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए पहले व तीसरे शनिवार को अफसरों की मौजूदगी में लगने वाला संपूर्ण समाधान दिवस भी फरियादियों को राहत नहीं दे पा रहा है। शनिवार को तिलोई में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. तो गौरीगंज में सीडीओ सान्या छाबड़ा, मुसाफिरखाना में एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत प्रताप सिंह, अमेठी में एडीएम न्यायिक राजकुमार दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में फरियादियों की परेशानी व शिकायत निस्तारण की पड़ताल की तो फरियादियों का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी पीड़ा सुनाने को आतुर दिखे। शिकायतों की सुनवाई के बाद भी फरियादियों के चेहरे पर संतुष्टि नहीं दिखी। फरियादियों ने बात की तो पता चला कि संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी परेशानी दूर नहीं हुई है। शिकायत निस्तारित होने की आशा में वे दिवस में बार बार पहुंच रहे लेकिन उनके प्रार्थना पत्रों में निस्तारण का निर्देश लिखने के बावजद शिकायत निस्तारित नहीं हो रही है। अफसर उन्हें निस्तारित कराने का भरोसा देकर वापस तो लौटाते हैं लेकिन निस्तारित हुई कि नहीं इसकी जांच करने की जहमत नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार की शिकायत नहीं हटा कब्जा
पेंडारा गांव निवासी गयादेई पांच बार से संपूर्ण समाधान दिवस के साथ जनसुनवाई में शिकायत कर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग कर रही हैं। लेकिन हर बार सिर्फ पैमाइश कराकर कब्जा हटाने का आश्वासन मिल रहा है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मामले की शिकायत करने के बाद भी गयादेई संतुष्ट नजर नहीं आईं।
घरौनी में नहीं हुआ सुधार
तिलोई के पूरे रूद्र गांव निवासी शिवकला घरौनी निर्माण में हुई गलती सुधार करवाने के लिए परेशान हैं। तीन बार लगातार शिकायत करने के बावजूद आज तक घरौनी की त्रुटियां दूर नहीं हुर्इं। शिवकला ने बताया कि परिवार रजिस्टर व राशन कार्ड होने के बावजूद लेखपाल ने मकान दूसरे के नाम दर्ज कर दिया है। डीएम से शिकायत करने के बावजूद शिवकला घरौनी में सुधार हा जाने के प्रति आश्वस्त नहीं दिखीं।
निस्तारित हुईं महज 23 शिकायतें
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तिलोई तहसील में 91 शिकायतें डीएम व एसपी के सामने आईं। शिकायतों में महज छह का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अमेठी में 51 शिकायतों के सापेक्ष चार का मौके पर निस्तारण हुआ। गौरीगंज में 42 शिकायतों में नौ व मुसाफिरखाना में आईं 45 शिकायतों में से मात्र चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को देते हुए समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
एक का वेतन बाधित, तीन को नोटिस
गौरीगंज में सीडीओ सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी बीडीओ अभिषेक पटेल अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने उनका वेतन बाधित करते हुए दो दिन में जवाब देने को कहा है। इसी तरह बीडीओ जामो सच्चिदानंद प्रसाद के विलंब से आने पर तो पशुपालन व समाज कल्याण विभाग से कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं रहने पर सीडीओ ने बीडीओ जामो, सीवीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रार्थना पत्र देने के बाद फरियादी की हालत हुई गंभीर
तिलोई (अमेठी)। तिलोई तहसील में डीएम राकेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के आशापुर रूरू निवासी मालूम खान अपनी फरियाद लेकर पेश हुए। फरियादी ने बताया की गांव की पैतृक जमीन पर विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। डीएम को प्रार्थना पत्र दे ही रहा था कि पीड़ित की हालत सभागार कक्ष में ही गंभीर हो गई। हालत गंभीर देख आला अधिकारियों ने तत्काल चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। अस्पताल में उसे भर्ती कर इलाज किया गया जहां देर शाम तक उसकी हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed