{"_id":"6499d6b80bb1c13b5009ca56","slug":"communicable-diseases-141-high-risk-areas-identified-amethi-news-c-96-1-slko1003-1048-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों : 141 हाई रिस्क एरिया चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों : 141 हाई रिस्क एरिया चिन्हित
Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में वेक्टर जनित रोग प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलग से कार्यक्रम तैयार किया गया है।
जिले में 141 हाई रिस्क एरिया चिन्हित किए गए हैं। हाई रिस्क एरिया में बुखार के रोगियों का सर्वेक्षण, मलेरिया जांच के साथ ही अन्य बीमारियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी। पंचायती राज विभाग की ओर से लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव व स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। शिक्षा विभाग जागरूकता रैली व बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण करेगा। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में एईएस, डेंगू, मलेरिया और जेई के 136 केस सामने आए। इन क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम को विशेष अभियान के तहत 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। वहीं, भेंटुआ सीएचसी क्षेत्र में कोरारीहीरशाह, पूरे बेनीराम, नौगिरवा, थौरा, रामापुर, धरईमाफी, भीमी, मंडेरिका, टिकरी, भरेथा, हारीपुर हाई रिस्क एरिया चिन्हित किए गए हैं।सुपरवाइजर सुभाष पांडेय ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा।