{"_id":"68a8b9b843033f5515092724","slug":"committee-officials-took-oath-amethi-news-c-96-1-ame1002-146985-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित रेजीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित रेजीडेंसी में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
सचिव रमाकांत मौर्य ने बताया कि संस्था का पंजीकरण दिसंबर 2019 में कराया गया था। अप्रैल 2020 में पहली बार चुनाव हुआ, जिसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में संस्था के 680 सदस्य हैं। यह समिति अपने सदस्यों को वेतन का 25 गुना, अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण 10 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। समारोह में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद की शपथ धीरेंद्र प्रताप सिंह को दिलाई। इसके बाद उन्होंने उप सभापति देवांशु सिंह समेत संपूर्ण संचालक मंडल को शपथ ग्रहण कराई।
धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सदस्य संख्या तीन हजार होने पर ब्याज दर घटा दी जाएगी। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में एक हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने के साथ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि समिति के माध्यम से शिक्षकों की आर्थिक समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इस मौके पर अजय शुक्ला, राज किशोर सिंह, डॉ. रमेश सिंह, महेंद्र प्रताप मिश्र, अतुल श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, राम सुमिरन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद, विजय किशोर तिवारी, ओंकार नाथ सिंह, संजीव भारती, अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बताते चलें कि समिति का द्वितीय चुनाव सात अगस्त को हुआ था। इस चुनाव में सभापति पद पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, उप सभापति पद पर देवांशु सिंह सहित सभी संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए।