फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Commissioner and IG reached Amethi, central forces took command

Amethi News: कमिश्नर व आईजी पहुंचे अमेठी, केंद्रीय बलों ने संभाली कमान

Tue, 04 Jun 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and IG reached Amethi, central forces took command
अमेठी सिटी। मतगणना को लेकर सोमवार को अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एकाएक अमेठी पहुंचे। इसके साथ ही केंद्रीय बलों ने गौरीगंज में पैदल मार्च कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। आयुक्त व आईजी ने मतगणना को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गये स्ट्रांग रूम के आउटर कार्डन व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारी को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी के बारे में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

एएसपी हरेन्द्र कुमार ने थाना गौरीगंज पुलिस, पीएसी बल व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ कस्बा गौरीगंज में बाजार, भीड़-भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को शांत व सुरक्षित माहौल में लोकसभा चुनाव की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed