{"_id":"678aae54d83623db710eec80","slug":"collision-between-car-and-van-five-girl-students-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-133284-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार व वैन में भिड़ंत, पांच छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार व वैन में भिड़ंत, पांच छात्राएं घायल
Sat, 18 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार को कादूनाला के पास ओवर टेक करने के चक्कर में एक कार और वैन की भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमिनी वैन में सवार पांच छात्राएं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पांच को घर भेज दिया गया। जबकि एक की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के शादीपुर में स्थित दुष्यंत सिंह भाले सुल्तान महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को परीक्षा में शामिल होने शिव रतनगंज थानाक्षेत्र के पूरे गौड़ा गांव निवासी रामबहादुर की पुत्री शिवांशी (22), जगदीशपुर के माधोपुर गांव निवासी प्रेम चंद्र की पुत्री प्रिंसी रावत (21), मोहनगंज के पूरे शुकुल शाहपुर गांव निवासी आजम अहमद की पुत्री समरीन बानो (22), पूरे अजीतन गांव निवासी सिराज अहमद की पुत्री शबाना (22) और पूरे नेपाल गांव निवासी दयाराम की पुत्री दिव्यांशी (22) एमए भूगोल की परीक्षा देने कॉलेज गई थी।
परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्राएं वैन चालक आदित्य सिंह के साथ घर वापस लौट रही थी। रास्ते में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के कादूनाला के पास ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर दोनों वाहन हाईवे पर ही पलट गए।
विज्ञापन
हादसे में पांच छात्राओं के साथ ही दूसरी कार में सवार सुल्तानपुर के पलटन बाजार गांव निवासी मुजफ्फर हसनैन (52) घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने वैन में फंसी छात्राओं के साथ कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्राओं की हालत बेहतर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि कार सवार मुजफ्फर हसनैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे से हाईवे पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।