{"_id":"6596fa50bb2495c0740a948b","slug":"college-will-be-built-in-jais-people-will-get-free-wi-fi-facility-amethi-news-c-96-1-brp1002-11578-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जायस में बनेगा महाविद्यालय, लोगों को मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जायस में बनेगा महाविद्यालय, लोगों को मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा
Fri, 05 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
जायस में बैठक करते हुए चेयरमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज (अमेठी)। नगर पालिका परिषद, जायस में हुई बोर्ड की बैठक में कई विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। जायस कस्बे में महाविद्यालय की स्थापना के साथ सार्वजनिक स्थल पर फ्री वाई-फाई व सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद, जायस के सभागार में पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन मनीषा की अध्यक्षता में हुई। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट की पुष्टि पर विचार किया गया।
चेयरमैन ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त 15वां वित्त आयोग एवं अन्य प्राप्त धनराशि की कार्य योजना पर बैठक में विचार हुआ। साथ ही पालिका अध्यक्ष ने आठ प्रस्तावों की शासन से मांग की है। नगर पालिका परिषद, जायस के विस्तारित क्षेत्र में आने वाली सरकारी भूमि तथा कब्रिस्तान का संरक्षण व चिंहाकन करने, नगर में महिला चिकित्सालय एवं चार हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना, अति प्राचीन नगर जायस में बस स्टॉप का निर्माण, विस्तारित क्षेत्र में आने वाली जमीन की निगरानी एवं संरक्षण करने के लिए भूमि निगरानी समिति का गठन, राजकीय महिला इंटर कॉलेज को बड़े प्रांगण में हस्तांतरित करने व नगर में एक से आठ तक के बच्चों के लिए सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय की स्थापना करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष ने कहा नगर पालिका शुद्ध पानी, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को आम जन तक पहुंचा रही है। बैठक में ईओ रविन्द्र मोहन, अशोक मौर्या, बंशीलाल सोनकर, धर्मेन्द्रकुमार,विनय कुमार आदि मौजूद थे।