फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Coldest Friday of the season, mercury reached five degrees

Amethi News: सीजन का सबसे ठंडा शुक्रवार, पारा पहुंचा पांच डिग्री

Sat, 20 Jan 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Coldest Friday of the season, mercury reached five degrees
अलाव सेंकते लोग
अमेठी सिटी। शुक्रवार का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर चलने के साथ तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। छठवें दिन भी धूप नहीं निकलने से लोग परेशान दिखे। शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को पूरा दिन सर्दी की चपेट में रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भीड़ कम रही। इसका असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिला।लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे दिखाई पड़े।
विज्ञापन

शीतलहर से राहत के आसार नहीं
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.4 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी दिशा की हवा चली। बताया कि 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल व कोहरा छाए रहने एवं हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन



बेजुबान भी परेशान
- गलनभरी ठंड की वजह से बेजुबान भी परेशान हैं। ठंड से बचने की उचित जगह नहीं मिल पा रही है। घुमंतू पशु भी सिर छुपाने के लिए दिनभर घूमने के बाद रात में सिर छुपाने के लिए जगह तलाशते रहते हैं। पक्षी भी कोहरे के वजह से घोंसले भीगने के चलते ज्यादा बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों की फसल प्रभावित
- लगातार बढ़ रही ठंड का प्रकोप आलू, टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसलों पर पड़ रहा है। जनपद में करीब 1800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जियों की खेती होती है। इनमें आलू, टमाटर, फूलगोभी, भिंडी, खीरा, बींस, खीरा, बैंगन, करेला, लौकी, कददू, मटर, शलजम, मूली, गाजर, पत्तागोभी सहित अन्य सब्जियां शामिल हैं।
कई दिनों से जिले में हो रही ठंड से सब्जियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. आरके आनंद ने बताया कि पाला फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होता है। आलू और टमाटर सहित अन्य सब्जियों में पाले का अधिक नुकसान दिखाई दे रहा है। पाले से बचाव के लिए खेत में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। खेत के पास धुआं करके भी पाले के प्रकोप से बचाने में मदद मिलती है।

अलाव जलवाने की मांग

- इन्हौना। सेमरौता सहित पश्चिमी क्षेत्र के कुकहा रामपुर,लोढ़ा बाग, सातन पुरवा,टिकरी,महेशपुर, शुक्लन पुरवा, सातन पुरवा, मेहमानपुर, शिवरतनगंज, अहोरवा भवानी, इंहौना क़स्बा, अहोरवा भवानी,राजाफत्तेपुर चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

नीरज शुक्ला, आदर्श मिश्रा, राम प्रकाश, शिब्बू, बिन्दर, जयकांत, श्याम सुंदर, अरुण कुमार आदि ने तहसील प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी तिलोई दिग्विजय सिंह ने बताया कि सभी राजस्व कर्मियों को शीतलहर से बचाव के लिए प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed