फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CM will inaugurate bottling plant worth Rs 900 crore today

Amethi News: 900 करोड़ के बॉटलिंग प्लांट का आज सीएम करेंगे उद्घाटन

Mon, 30 Oct 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate bottling plant worth Rs 900 crore today
कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना करते पुलिस अ​धिकारी
अमेठी। पूर्वांचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र अमेठी के त्रिसुंडी के लिए आज का दिन खास है। करीब 900 करोड़ से तैयार किए जा रहे बाॅटलिंग प्लांट का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी। इसको लेकर रविवार को तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पेय पदार्थ के लिए करीब 900 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक ऑटोमेटिक संयंत्र स्थापना के लिए अमेठी के त्रिसुंडी में प्लांट लगा रही है। प्लांट की स्थापना से 900 लोगों को परोक्ष रूप से व 15 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्लांट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी, अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित कई भाजपा नेता और स्थानीय विधायक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 2:45 बजे कार्यक्रम में पहुचेंगे, और 3:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इसको लेकर रविवार को प्रशासनिक टीम ने तैयारियों का रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में सीएम का दूसरा अमेठी दौरा
अमेठी। 13 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ अमेठी दौरे पर आए थे। उस वक्त उन्होंने कौहार मैदान पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया था। इसके 17 दिन बाद वह अमेठी आ रहे हैं। इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।


कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी केंद्रीय मंत्री
अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान शाहगढ़ के समशेरिया निवासी पूर्व बीडीसी काशी प्रसाद मिश्र के घर करीब 11 बजे पहुंचेंगी।
यहां से संग्रामपुर के बिराहिमपुर निवासी दिवंगत बूथ अध्यक्ष स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिंह के घर 12:15 बजे पहुंच कर परिवार के लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। यहां से निकलकर स्मृति ईरानी ज्ञानचन्द्रपुर बनकटवा महसो में स्व. डाॅ. त्रिभुवन नाथ द्विवेदी के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद 2 बजे भादर ब्लाॅक के औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी। पीआरओ विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि तैयारियां पूरी की जा चुकी है।


इनसेट
काश इन पर भी इनायत हो नजरें
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में आ रहे हैं। यहां के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा आस परिवहन सेवाओं को लेकर है। गौरीगंज में अभी तक बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण यहां पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि रात में रोडवेज की कोई भी बस नहीं चलती है।

स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुधार की आस है। जिला अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है। इसके कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दीवानी न्यायालय यहां पर न होने से लोगों को सुल्तानपुर और रायबरेली का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed