फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CM said, I have known Amethi for 30 years...

Amethi News: सीएम बोले, 30 वर्षों से अमेठी को जानता हूं...

Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
CM said, I have known Amethi for 30 years...
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के कौहार मैदान में शुक्रवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह बीते 30 वर्षों से अमेठी को जान रहे हैं।
विज्ञापन

पहले सिर्फ सत्ता में आने के लिए सांसद होते थे। लेकिन, समय बदला है। आज अमेठी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। प्रदेश सरकार की ओर से विकास के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन



शुरू होगा सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव-गांव में हमारा कलाकार जुड़ा हुआ है। स्वयं सांसद भी इस क्षेत्र की विशेषज्ञ है। सांसद सांस्कृतिक आयोजन यह यहां की सकारात्मक उर्जा को नई ऊंचाई प्रदान करने में योगदान देगा। लोगों को पता ही नहीं है कि गांव में इतनी बड़ी प्रतिभाएं छुपी है। जल्द अमेठी में भी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम, पर्व पर परंपरा अनुसार आगे बढ़ाती है। इन कार्यक्रम को मंच देकर डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी ने रचा इतिहास
अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता स्कूल, महाविद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर, विधानसभा एवं लोक सभा स्तर पर हो रही है। कहा कि अमेठी में सांसद स्मृति ईरानी के नेतृत्व में यह पहला इतिहास रचा गया जिसमें एक लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यहां की खेलकूद प्रतियोगिता प्रभावी व रोमांचक रही। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


अमेठी की सुधा ने देश का बढ़ाया मान
मुख्यमंत्री ने अमेठी की सुधा सिंह का नाम लेते हुए कहा कि ओलंपिक में मेडल जीत कर अमेठी का ही नहीं देश का नाम बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता के लिए आगे सुधा सिंह की तरह नाम रोशन करें। इस समय सुधा सिंह रायबरेली स्थित रेल कोच कारखाना में स्पोर्ट्स अधिकारी है। कहा कि मैं उस गांव से हूं, जहां के लिए रास्ता नहीं था, माता पिता के सहयोग से आज हम यह मुकाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed