{"_id":"6840963fb3d46cc8e1004df6","slug":"chituhala-and-gaumatpur-road-will-be-reconstructed-amethi-news-c-96-1-ame1002-141881-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चिटुहला व गौमतपुर मार्ग का होगा नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चिटुहला व गौमतपुर मार्ग का होगा नवनिर्माण
Thu, 05 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों के चिटुहला और गौमतपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चिटुहला मार्ग 24.33 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर जबकि गौमतपुर मार्ग 24.68 लाख रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा बनाया जाएगा। लंबे समय से खस्ताहाल इन रास्तों से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
सड़कों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
समय से पूरा होगा काम
दोनों सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तय मानकों के अनुसार और समयबद्ध ढंग से काम पूरा किया जाएगा।
-शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन