फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children's health is deteriorating due to rising temperatures

Amethi News: तापमान बढ़ने से बिगड़ रही बच्चों की सेहत

Sun, 20 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children's health is deteriorating due to rising temperatures
गौरीगंज के जिला अस्पताल में परामर्श के लिए खड़ी मरीजों की भीड़।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान 844 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें गर्मी से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंचे। इनमें बुखार, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर, पेट दर्द और गर्मी से होने वाली अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रहे। बच्चे भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही गर्मी से बचाव के लिए सलाह दी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. लईक-उज जमा ने बताया कि तापमान बढ़ने से बच्चे गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहती है। बताया कि बच्चों में बुखार, एलर्जी, गले में दर्द आदि की समस्या ज्यादा हो रही है। गर्मी ज्यादा होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नुकसान दे रहा है। चिकित्सक डाॅ. अमित यादव ने बताया कि गर्मी के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी, सिर दर्द, चक्कर, दस्त जैसी समस्याएं लोगों को हो रही हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तेज धूप में निकलने से बचें। ताजा और हल्का भोजन करें। पानी का सेवन ज्यादा करें, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। उन्होंने लोगों को इस मौसम में सावधान रहने की बात कही। शनिवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों में 417 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, खांसी के 95, ठंड के 87, जुकाम के 83, पेट दर्द के 85, लूज मोशन के 17, डिहाईड्रेशन के 10 व मनोरोग के 85 मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed